फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी बनाए जाने की उठी मांग, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरओबी बनाए जाने की उठी मांग
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला द्वारा समस्या पर चलाए गए अभियान का दिया हवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर में जाम की समस्या के समाधान के लिए फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी-अंडरपास बनाने की मांग को लेकर शनिवार को समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में स्थानीय लोग सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां अपनी मांग को लेकर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। साथ ही इस समस्या को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान का हवाला देते हुए जनहित में इस समस्या का निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास-ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर बीते एक मार्च को भी पत्रक सौंपा गया था। इसमें 15 दिन में जवाब देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह का समय बीतने के बाद भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। बताया कि अमर उजाला द्वारा भी इस समस्या को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया है। इसमें रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान दिन में कई बार फाटक बंद होने से समस्या पर अलग-अलग वर्गो से राय ली गई। बताया कि गाजीपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर पश्चिम में अंधऊ-लंका बाईपास मार्ग स्थित है जिसके आस-पास लगभग एक लाख शहरी एवं ग्रामीण आबादी रहती है। इस मार्ग का उपयोग जिले एवं अन्य जनपदवासियों द्वारा किया जाता है। इसमें कर्मचारी एवं स्कूल जाने वाले बच्चे तथा आस-पास के जनपदवासी मरीज जिनको वाराणसी या अन्यत्र जिलों या प्रांत को जाना होता है, इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। बताया कि जिले में वीआईपी, वीवीआईपी के अंधऊ हवाई अड्डा पर आगमन के बाद इसी मार्ग का उपयोग जिला मुख्यालय ले जाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं बार-बार क्रासिंग बंद होने से मरीजों, स्कूल कार्यालय जाने वाले बच्चे एवं कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्रासिंग बंद रहने से आस-पास अवस्थित लगभग एक लाख की आबादी को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके निकट भविष्य में और भी गंभीर होने की संभावना है। चेताया कि इस समस्या का समाधान न होने की स्थिति में सभी जिलेवासी आचार संहिता खत्म होने के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाकर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में इंदीवर वर्मा, विशाल खरवार, आशीष सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप, इमरान अंसारी, मनीष पांडेय, अंगद तिवारी, प्रमोद तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें