फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिलाओं को किया जागरूक, शोहदों पर रखी नजर

विज्ञापन
जंगीपुर  में महिलाओं के बीच मिशन शक्ति का पांपलेट बांटकर जागरूक करती महिला आरक्षी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
गाजीपुर। महिलाओं की सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त की। वहीं, एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर शोहदों की चेकिंग की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शहर कोतवाली, खानपुर, सैदपुर, रामपुर मांझा, नंदगंज, करंडा, नोनहरा, कासिमाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, सुहवल, शादियाबाद और बहरियाबाद सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त और चेकिंग की। अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें