फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रैली निकालकर किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजना की सभी इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई। इसके बाद सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय से शुरू होकर प्रसादपुर एवं गंगा विशुनपुर गांव होते हुए महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं जागरूकता नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप रंजन ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह हमारे देश में हर एक मिनट में एक सड़क हादसा होता है। हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में होती है। उसमें ज्यादातर लोग नवयुवक ही होते हैं। पिछले दो महीनों में सिर्फ गाजीपुर जिले में 30 लोग सड़क हादसों में जान गंवा बैठे हैं। यातायात नियमों का सही तरीके से पालन कर हादसों से बचा जा सकता है। द्वितीय सत्र में सड़क सुरक्षा से जुड़े सामान्य नियमों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. त्रिनाथ मिश्र, डाॅ. अतुल कुमार सिंह, डाॅ. अशोक कुमार, सुनील कुशवाहा और नीरज सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें