गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज तिराहे के पास स्थित एक घर में सोमवार की शाम सीओ सिटी शेखर सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने भवन स्वामी महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।
साथ ही तलाशी के दौरान घर से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इसके बाद देर शाम कोतवाली में भवन स्वामी महेंद्र यादव के खिलाफ वेश्यावृति कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। एएसपी सिटी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा को एक गोपनीय शिकायत मिली थी कि सुहवल का रहने वाला महेंद्र यादव के विश्वेसरगंज तिराहा पर स्थित अपने घर में वेश्यावृत्ति का धंधा संचालित होता है। एएसपी सिटी ने बताया कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा। बताया कि छापेमारी के दौरान को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घर में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जिसके आधार पर भवन स्वामी महेंद्र यादव के खिलाफ कोतवाली थाने में वेश्यावृत्ति कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है