फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी के अंत तक चालू कर दिया जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश अवस्थी ने कहा कि हर हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जनवरी के अंत तक चालू कर दिया जाएगा। यह बातें शनिवार को एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के बाद बुढ़नपुर स्थित ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश का सबसे महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम एक्सप्रेस-वे में से एक होगा। इससे बिहार से जुड़ते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। वहां से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। उसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़कर दिल्ली तक जाने की सुविधा मिलेगी। यह देश का सबसे बड़ा और लंबा एक्सप्रेस-वे हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कनेक्टिविटी के मामले में भी यह सबसे व्यस्ततम एक्सप्रेस-वे साबित होगा। गाजीपुर से लखनऊ तीन से साढ़े तीन घंटे में पहुंचेंगे। वहीं दिल्ली तक नौ घंटे में पहुंच जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में गीली मिट्टी होने के कारण कुछ अड़चनें आ रही हैं जिसे दिसंबर अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। मऊ एवं गाजीपुर में मिट्टी कार्य को लेकर कुछ परेशानी है जिसको लेकर ठेकेदारों को हर हाल में दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें