सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की ओर से सतरामगंज बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान चार दुकानों से नमूना संग्रहित किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। मिठाई की दुकान से छेना, किराने की दुकान से सरसों का तेल, बेसन और नमकीन पैकेट का नमूना लिया गया। कार्रवाई के भय से अधिकतर व्यापारियों ने दुकान बंद कर दी थी। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव, अवधेश गुप्ता, श्रीराम यादव, राजस्व निरीक्षक सेवराई राकेश कुमार राय, कांस्टेबल विमलेश, कुलदीप कुमार मौजूद थे।