फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गुड टच–बैड टच के संबंध में जानकारी प्रदान की

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय गठिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्रोत- विद्यालय - फोटो : School
विज्ञापन
गाजीपुर। कंपोजिट विद्यालय गठिया में मीना मंच के अंतर्गत साप्ताहिक गतिविधि का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के प्रतिनिधि की ओर से छात्र-छात्राओं को सेल्फ एस्टीम, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं गुड टच–बैड टच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई अनुचित कार्य करने का प्रयास करे या ऐसी बात किसी को न बताने का दबाव डाले, तो वह तुरंत उसका विरोध करें।
वहां से सुरक्षित स्थान पर चले जाएं तथा अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी अन्य विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 100 (पुलिस सहायता) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। संचालन करते हुए विद्यालय के सुगमकर्ता नितिन कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति सजगता विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों अनीश फातमा, नदीम अनवर अंसारी, हरिशंकर गुप्ता एवं सत्येंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें