कवलपट्टी गांव में दस्तक अभियान का पंपलेट लगाकर बीमारियों के प्रति जागरूक करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में शनिवार दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें शामिल एएनएम और आशा कार्यकर्ता सभी ग्राम पंचायतों के 1400 घरों के लोगों से मिलकर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देने उनसे बचाव के साथ ही बारिश के मौसम में घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की भी अपील की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत सीएचसी की 280 टीमें लगी हुई थी। इन टीमों ने 1400 घरों में संपर्क कर लोगों का जागरूक किया।
इस अभियान में मुख्य रूप से मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस समय दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, टीबी, निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां गंदगी से फैलने की संभावना है। संवाद