फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर किया अघोषित कटौती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र केे लोग परेशान हैं। इस तकलीफ को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

नाराज कार्यकर्ता देवा गांव स्थित मार्ग से अघोषित कटौती बंद करने आदि नारे लिखी तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए दुल्लहपुर त्रिमुहानी पर पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के सह सचिव जावेद आलम जिम्मी ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे तो करती है, लेकिन हकीकत में गांवों में बिजली की जबरदस्त समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज, रोस्टर की अनदेखी और अघोषित कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
यह प्रदर्शन सरकार को आईना दिखाने के लिए है। क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि और विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन की चुप्पी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस के राममिलन चौहान, सूफियान अहमद, उमेश चौहान, अमन चौहान, दीना चौहान, अरशद सिद्दीकी, यशवंत चौहान, नितेश ठाकुर, आकाश यादव और स्थानीय बाजारवासी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें