फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का धरना

Fri, 05 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव बृजेश सिंह काकन ने कहा कि
विज्ञापन


 सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर उनके साथ अन्याय कर रही है। पार्टी सरकार की यह दोहरी नीति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि जब तक पूर्वांचल राज्य अलग नहीं होगा, इसका विकास संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष रामजी राजभर ने कहा कि गाजीपुर शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है। यहां न तो मेडिकल कालेज है ना ही विश्वविद्यालय।

 छात्र जब अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हैं तब उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रवृत्ति लागू नहीं करती है तो पार्टी कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली सरकार किसान विरोधी साबित हुई है। किसान सस्ते दामों पर गन्ना बेचने को विवश है। अभी तक चीनी मिल को चालू नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन


जिले में विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है।अध्यक्षता सुदामा दादा तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें