फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Fri, 05 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नामांकन 11 से 3 और स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में 10 से 2 बजे तक हुआ। नामांकन के लिए कालेजों के आसपास बैरीकेडिंग की गई थी और पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


विभिन्न पदों के उम्मीदवार जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे। पीजी कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, कृषि संकाय प्रतिनिधि, शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पदों के लिए 38 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया।

महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री पद पर नौ, पुस्तकालय मंत्री पद पर चार, कला एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर तीन-तीन,
विज्ञापन


 कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर दो, शारीरिक शिक्षा एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि एक-एक तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद के चार दावेदारों की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी सुजीत कुमार सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल किया गया। इसी तरह स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए  

तीन, महामंत्री पद के लिए सर्वाधिक छह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दो तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी की ओर से चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय के सामने नामांकन दाखिल किया गया। पीजी कालेज में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध नामांकनों का प्रकाशन दिन में 11 से 3 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में सुबह 10 से 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें