गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के हाला गांव में सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया।
समाजसेवी सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में सड़क पर उतरने लोगों ने जिम्मेदार लोगों का ध्यान गांव की खराब सड़कों की खींचने के लिए पूरे गांव में सड़क के किनारे पोस्टर लगा दिए। कहा कि गांव के लोग हर दिन इसी तरह का प्रदर्शन तब तक करेंगे, जब तक कि सड़क के निर्माण की पहल न शुरू हो जाए।
सिद्धार्थ राय ने कहा कि आए दिन गड्ढे वाली सड़क में कोई न कोई गिरकर घायल होता रहता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी इसी पानी से होकर गुजरते हैं। बरसात के दिनों में कोई बीमार हो गया तब एंबुलेंस गांव के अंदर इस रास्ते से नहीं पहुंच पाती। आने वाले समय में अगर इसका हल नहीं निकला, तो इसी सड़क के किनारे अनशन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में मनिकराज सिंह यादव, सुधीर प्रजापति, राहुल गुप्ता, राहुल मौर्या, संदीप यादव, हरिनारायण यादव, छोटेलाल गुप्ता, भरत प्रजापति, नथुनी मौर्या, धर्मदेव यादव, नरेश मौर्या, चंदन यादव, अमन मौर्या, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।