फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नहर में पलटा स्कूल वाहन, बाल-बाल बचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। बिरनो थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर (करसाही) गांव के पास बुधवार को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा स्कूल वाहन ट्रैक्टर को पास देने में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। बिरनो-आजमगढ़ मार्ग पर बद्धूपुर नहर पर संचालित एक पब्लिक स्कूल की दोपहर में छुट्टी होने के बाद चालक छोटे यादव 12 छात्र-छात्राओं को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। खेत की जोताई कर रोटावेटर लेकर सड़क पर आ रहे ट्रैक्टर को पास देने पर किनारे फिसलन होने से वाहन फिसलकर नहर में पलट गई। ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें