फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक साल से मानदेय नहीं मिलने का विरोध

विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में मांग पत्र के साथ पहुंची देवकली ब्लॉक से पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिला - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। ड्राई राशन के कार्य से हटाए जाने और बीते एक साल से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में देवकली विकासखंड के विभिन्न गांवों से पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की संजू देवी ने बताया कि, वर्ष 2020 में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से गर्भवती महिलाओं में वितरित करने का दायित्व सौंपा गया था।
लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना, बिना किसी लिखित आदेश या शासनादेश के हमें इस काम से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक के निर्देश के बाद भी बीते एक सालों से हमारा भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सलमा बेगम, चंदा देवी, फूला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें