फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आबादी के करीब अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। शादियाबाद क्षेत्र के फरीदपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। मानक विहीन निर्माण और घनी आबादी के पास अंत्येष्टि स्थल बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नियम को ताक पर रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मन्नू यादव, देवचंद राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण नवीन परती पर हो रहा है, उस पर वह वर्षों से खेती कर रहे हैं। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मनमाने तरीके से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 24 लाख की लागत से होने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को लेकर गांव में कोई खुली बैठक नहीं बुलाई गई। साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों की राय भी नहीं ली गई। जिस जगह अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो रहा है, वह आबादी के नजदीक है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, अजीत यादव, चंद्रभान, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। आबादी के नजदीक और मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी जांच कराकर शीघ्र ही विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें