बिरनो विकासखंड सभागार में प्रधान और बीडीसी की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह।
बिरनो। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और खंड विकास अधिकारी कौश्तुभ मणि पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें विकास योजनाओं एवं पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर 2026-27 के विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिया गया।
ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें प्रशासक का दायित्व सौंपा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, उनको भी यह सम्मान मिलेगा। इसके पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने नव निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। अंत में निवर्तमान प्रधान प्रशासक एवं कौड़री गांव के पूर्व प्रधान जगनारायण यादव के निधन पर सभी ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर विकास खंड परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पप्पू यादव तांती, धर्मेंद्र शर्मा, मेवा यादव, नागेंद्र कुशवाहा, कमलेश यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद