फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी

विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करत
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के जरिए ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. कलाम का पूरा जीवन देशसेवा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। गोष्ठी में खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, रविंद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन आदि उपस्थित रहे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें