फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑनलाइन बिल भुगतान के विरोध में पेंशनरों का धरना दो नवंबर को

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में पेंशनरों को संबोधित करते सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोस
विज्ञापन
गाजीपुर। लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में बृहस्पतिवार को सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन मासिक बैठक आयोजित की गई है। इसमें पेंशनरों ने मेडिकल बिलों के भुगतान को केवल ऑनलाइन किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान ऑफलाइन होता था। पर, सरकार द्वारा इसके ऑनलाइन अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में 60 से 90 आयुवर्ग के लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शासन की तरफ से पेंशनरों को इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जिलामंत्री जनार्दन सिंह ने सदस्यों से अक्तूबर के अंत तक सदस्यता नवीनीकरण और अधिवेशन शुल्क जमा करने का आग्रह किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. दिनेश सिंह, रमाशंकर यादव, जिउत शर्मा, डॉ. सुग्रीव सिंह, उग्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें