फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ऑनलाइन होगी धान की खरीद

Sun, 18 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होने के साथ ही तेज हुआ धान रोपाई का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में इस साल एक लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की खरीद का लक्ष्य मिला है। धान की खरीद इस बार ऑनलाइन होगी। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ऑनलाइन धान खरीद की प्रक्रिया लागू करने के लिए उन्हें लैपटाप एवं प्रिंटर भी उपलब्ध कराया गया है। सरकार का ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से खरीद करने पर जोर है। धान की खरीद की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।    
शासन की तरफ से धान खरीद के लिए जिले को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी बंपर लक्ष्य सौंपा गया है। बीते वर्ष जहां जिले को एक लाख 34 हजार 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था वहीं इस वर्ष एक लाख 90 हजार एमटी धान की खरीद की जाएगी। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि  निर्धारित की गई है। खरीद के लिए 1470 समर्थन मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन

आगामी  धान की खरीद के लिए तीन संस्थाओं के 30 क्रय केन्द्रों को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें विपणन के 16, पीसीएफ के 11 एवं कर्मचारी कल्याण निगम के 3  क्रय केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा खरीद करने वाली विभिन्न संस्थाओं के 11  क्रय केंद्रों के प्रस्ताव अनुमोदित होने की प्रक्रिया में हैं। इसमें  एफसीआई का 1, यूपी एग्रो के 2, नेकाफ के 3 एवं एनसीसीएफ के 4 क्रय केन्द्र शामिल हैं। खरीद के लिए किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
इसके लिए सभी केंद्रों पर बैनर आदि लगाया गया है। 32 मिलों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। परिवहन की दरें जिलाधिकारी की तरफ से निर्धारित कर दी गई है। धान की खरीद आनलाइन करने के लिए सभी केन्द्र प्रभारियों को 8 सितंबर को एनआईसी  में आयोजित शिविर में प्रशिक्षित किया गया था। मालूम हो कि बीते वर्ष जिले  में 103 फीसदी यानी 138617.085 एमटी धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

सरकार का ई-प्रोक्योरमेंट के माध्यम से धान खरीद करने पर जोर है। केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें लैपटॉप एवं प्रिंटर वितरित किया जा चुका है। अनूप श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें