फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने की नारेबाजी

Thu, 05 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौलिक नियुक्ति में हो रहे अप्रत्याशित विलंब से नाराज प्रशिक्षु शिक्षकों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से नारेबाजी करता शिक्षकों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन



प्रशिक्षु शिक्षकों की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 14 अक्तूबर 2010 के शासनादेश में सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को आदेशित किया था कि कि विज्ञप्ति के 15 दिवसों के भीतर सभी कार्रवाई (मौलिक नियुक्ति) पूरी की जाए।


बेसिक शिक्षाधिकारी ने काउंसिलिंग के 10 दिन बाद नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद 5 नवंबर तक भी कोई विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। उन्होंने शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अवधेश, दिवाकर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, रिचा सिंह, राधेश्याम सिंह, चंदन सिंह तथा डा. दिग्विजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें