फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली मूर्ति नगर भ्रमण शोभायात्रा

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद बााजार से​ निकलती मां बंगलामुखी व राधेकृष्ण की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा मे
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मां दुर्गा, मां बगलामुखी और श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगलवार को मूर्ति नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में घुड़सवार दल, बैंड-बाजे तथा रथों पर विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में स्थित पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कर नया मंदिर बनाया गया है। शोभायात्रा में घुड़सवार दल, बैंड-बाजे तथा रथों पर सजी भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कार्यक्रम में भाजपा नेता विरेंद्र राय, प्रमोद राय, समाज सेविका मीरा राय, रामजी गिरी, रामबहादुर तिवारी, गोपी पांडेय, राजकुमार गिरी, राजू गिरी सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें