फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध मे पटकनियां- अडरिया मार्ग पर पैदल बाइक जुलूस निकाले पूर्व छात्र सं? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में रविवार को छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने पटकनियां से अड़रिया तक पैदल बाईक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो, खेती किसानी पर रहम करो, ‘घरेलू गैस सिलेंडरों में लूट बंद करो’ और लॉकडाउन से पीड़ित जनता व गृहणियों को राहत दो राहत दो के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

युवा बाइक जलूस में मोटरसाइकिलों को ढकेल कर ले जा रहे थे। श्री मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दिया है। सभी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा लगातार वृद्धि करती जा रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम है। फसल बुआई का समय होने के कारण किसानों पर भी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रोहित सिंह ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा किया था, पर उनकी ये बात आज सिर्फ जुमला बन कर रह गई है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम का यदि बढ़ती कीमतों पर रोक लगा पाने में विफल सरकार को कुर्सी पर बने रहने का एकदम हक नहीं है । इस अवसर पर अखिलेश यादव, सोनू मिश्रा, अनिल मिश्रा, रामअवतार यादव, चुन्नू यादव, बिमलेश यादव, गोपाल मिश्रा, छोटे यादव, बिभू मिश्रा, मोनू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें