फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग को लेकर निकाला जुलूस

Fri, 20 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद विकास भवन परिसर में आयोजित धरना में उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि प्रेरकों एवं ब्लाक और जिला समन्वयकों के अवशेष मानदेय का भुगतान 25 मार्च तक करने और स्वयंसेवक को प्रशिक्षण और स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि नवीनीकरण के नाम पर आर्थिक शोषण बंद किया जाए।

कहा कि शासन की तरफ से 30 मार्च 2013 द्वारा पूर्णकालिक संविदा कर्मियों को संविदा अवधि 2017 तक बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद नवीनीकरण के नाम पर परेशान न किया जाए। स्वयंसेवकों को भी मानदेय की व्यवस्था करते हुए प्रेरकों का मानदेय महंगाई के हिसाब से 15 हजार तथा ब्लाक और जिला समन्वयकों का मानदेय 30 हजार रुपये दिया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव, महेंद्र यादव, अमरनाथ सिंह, सतीश पांडेय, चंद्रप्रकाश, श्यामसुंदर यादव, प्रवीण यादव, लालवचन, आशा यादव, आनंद यादव, दीना कुशवाहा, सोहन, राजकुमार, रामविजय आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें