दुल्लहपुर थाना के छपरी गांव निवासी राजा चौहान और मऊ जनपद के रानीपुर थाना के चैनपुर गांव निवासी शिवम चौहान उर्फ परमहंस और एक अन्य बदमाश मिलकर आठ जुलाई को हंसराजपुर बाजार के नवपुरा मोड़ स्थित शुभम वर्मा की आभूषण की दुकान में लूट किए थे। बताया जाता है कि दुकानदार शुभम शाम दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार तीनों लुटेरे पहुंचे।
बाइक से दो युवक नीचे उतरे और एक युवक बाइक स्टार्ट कर बैठा था। दुकान में घुसे दोनों युवकों ने शुभम वर्मा से सोने के लॉकेट दिखाने को कहा। संदेह होने पर शुभम ने लॉकेट न होने की बात कही, लेकिन तबतक दोनों ने तमंचा दिखाकर तिजोरी में रखा सोने-चांदी से भरा झोला कब्जे में ले लिया और ऊपर की आलमारी से भी गहनों को जेब में भरने लगे। लूट के बाद जैसे ही वे भागने लगे।
दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का गमछा पकड़ लिया और चिल्लाने लगे थे। इससे लुटेरे आभूषण से भरा झोला छोड़कर भाग निकले थे। दुकानदार शुभम वर्मा ने पुलिस को बताया कि लुटेरे 500 ग्राम चांदी के गहने लुट कर ले गए थे।
इसे भी पढ़ें; Sports: पूर्वांचल के खिलाड़ियों की पहली बार भारतीय हैंडबॉल में हुआ चयन, काशी की ये बेटियां खेलने जाएंगी चाइना
जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मदारपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक तीन संदिग्ध बिना हेलमेट के मोहम्मदपुर के तरफ से आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक चढ़ने का प्रयास करते हुए बघोल की तरफ भागने लगे। जंगीपुर थानाध्यक्ष बाइक सवारों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। इधर बिरनो थानाध्यक्ष भी पुलिस टीम के साथ बाइक सवारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।
बघोल पुलिया पर सामने से खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से दो राउंड फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी व एक अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया।
क्या बोली पुलिस
फरार बदमाश की खोजबीन की जा रही है। कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही निगरानी में लगे तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी