फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो एवं कार की टक्कर में घायल सरकारी आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य की रविवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी स्थित आईटीआई कालेज में तैनात प्रधानाचार्य सारनाथ निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव (50) गाजीपुर किसी आईटीआई विद्यालय की जांच करके बीते 19 दिसंबर की शाम घर जा रहे थे। फतेहउल्लाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो एवं कार की टक्कर हो गई। इसमें प्रधानाचार्य सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से घायल प्रधानाचार्य की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के कबीरचौरा स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र स्वप्निल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें