कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली हैै। जिला और महिला अस्पताल में पीकू वार्ड बनाए गए हैं। मुहम्मदाबाद, सैदपुर, मनिहारी और भदौरा सीएचसी में पांच-पांच ऑक्सीजन युक्त बिस्तर सुरक्षित किए गए हैं। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात बाल रोग विशेषज्ञों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मंगलवार को प्रशिक्षित किया गया। शासन के निर्देश पर 27 अगस्त को होने वाले मॉकड्रिल को लेकर तैयारियां की जा रही हैैं।
कोरोना की दूसरी लहर ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी थी। उस दौरान बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे थे। कई मरीजों के मौत हो गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से जांच, दवा वितरण और वैक्सीनेशन कार्यक्रम को अभियान बनाकर संचालित किया गया। तब कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सका था। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निबटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में जहां 60 और महिला अस्पताल में 40 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुहम्मदाबाद, सैदपुर, मनिहारी एवं भदौरा सीएचसी में पांच-पांच ऑक्सीजन युक्त बिस्तर सुरक्षित किए गए हैं। साथ ही इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात बाल रोग विशेषज्ञों और वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। ताकि मरीजों के आने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवा दी जा सके।
0
27 अगस्त को मॉकड्रिल होनी है। इससे पूर्व बाल रोग विशेषज्ञों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे मरीजों के पहुंचने पर उन्हें तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सके।- डॉ. केके वर्मा, एसीएमओ।