फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युतकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
शहर के बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग करते हुए दो दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारंभ किया। इस मौके पर संचालन करते हुए संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि समिति उप्र के आह्वान पर विद्युत कर्मचारियों के जीपीएफ/सीपीएफ के 2268 करोड़ रुपए एवं संविदाकर्मियों के ईपीएफ के 123 करोड़ रुपए के घोटाले के संबंध में प्रस्तावित 48 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन किसी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करता है तो समिति तत्काल जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ला ने उक्त प्रकरण के दोषी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को बर्खास्त कर तत्काल गिरफ्तार करने तथा प्रदेश सरकार से बिजली कर्मियों के जीपीएफ/सीपीएफ के पैसे के भुगतान की जिम्मेदारी लेकर इसका गजट नोटिफिकेशन जारी करने और संविदाकर्मियों के 123 करोड़ के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। अध्यक्षता मनीष कुमार ने की। कार्य बहिष्कार की वजह से रौजा, प्रकाशनगर सहित अन्य कई विद्युत उपकेंद्रों से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें