जमानिया। ताड़ीघाट 33/11 विद्युत सब स्टेशन पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर का कार्य चार महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। ठेकेदार द्वारा नया ब्रेकर, सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर), अर्थिंग और कंट्रोल पैनल का रिले अब तक नहीं लगाया गया है। इस लापरवाही पर विद्युत विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। दस दिन का अल्टीमेटम दिया है।
फरवरी 2025 में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नया 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था लेकिन आज तक जरूरी उपकरण जैसे ब्रेकर, सीटी और रिले नहीं लगाए गए। इससे आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और लो-वोल्टेज की समस्या बनी है। कभी-कभी तो दिन और रात में दर्जनों बार बिजली ट्रिप कर जा रही है। अवर अभियंता आशीष कुमार यादव ने बताया कि इस लापरवाही को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेताया गया है कि अगर तय समय में काम पूरा नहीं किया गया और ट्रांसफॉर्मर में कोई तकनीकी खराबी आई या नुकसान हुआ तो उसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।