फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा को सफल बनाने में झोंकी ताकत

विज्ञापन
भावरकोल के हैदरिया के पास सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के होने वाले कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते सप? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिले में आगमन एवं भांवरकोल के हैदरिया से आजमगढ़ तक रथयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को सपा नेता संतोष यादव कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और रथयात्रा के प्रभारियों के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन

सपा नेता संतोष यादव ने बताया कि 16 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से पखनपुरा पहुंचेंगे। वहां से उनकी आजमगढ़ तक रथयात्रा शुरू होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही वह आजमगढ़ पहुंचेंगे।
कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है। वर्तमान सरकार से किसान, गरीब, मजदूर, नौजवान सब परेशान है। अपराध की घटनाओं से आमजनता पूरी तरह से त्रस्त हैं। महंगाई ने तो कमर ही तोड़कर रख दी है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग परेशान हैं। जनता ने तख्ता पलट का मन बना लिया है। इसकी ताकत का एहसास राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथयात्रा में ही साफ देखने को मिल जाएगा। जनता वर्तमान सरकार से अब पूरी तरह से ऊब चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा भारी मतों से जीतकर सत्ता में वापस आएगी। इस मौके पर रथ यात्रा प्रभारी आनंद भदौरिया, सुनील सिंह साजन, तहसीन अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें