फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल दो दिनों के लिए स्थगित

Mon, 20 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर विभाग के सभी अभियंता, जूनियर, इंजीनियर, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी, मस्टररोल और संविदा कर्मी आज से पूर्ण हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन गर्मी तथा रमजान को देखते हुए दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कहा कि अगर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह का गैर जनपद में तत्काल स्थानांतरण करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो सभी कर्मचारी 22 जून को हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी से मांग की कि प्रकरण में प्रभावी हस्तक्षेप कर भ्रष्ट एवं निरंकुश अधिशासी अभियंता एके सिंह को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। मस्टरोल संघ और विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने सभी विद्युत कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शिदर्शन सिंह, अमित कुमार, आशीष गुप्ता, चंद्रमा प्रसाद, संजय यादव, विजय शंकर, चंद्रसेन, धीरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता तारकेश्वर यादव एवं संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें