जंगीपुर। थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा मोड़ तिराहा स्थित मजार के पास से थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम टॉपटेन अपराधी को धर-दबोचा। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ। इसके अलावा गैलेन में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद शातिर का चालान कर दिया गया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिट्ठापारा मोड़ तिराहा स्थित मजार के पास पहुंचे। पुलिस को आता देख शातिर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके थाने के टॉपटेन शातिर बदमाश नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी इमरान कुरैशी को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।