फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थाना समाधान दिवस, तीन शिकायतें आईं, एक का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इनमें भूमि विवाद, रास्ता अवरोध, पैमाइश और पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादी को राहत दी।
विज्ञापन

शेष मामलों में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त पहल से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान प्राथमिकता पर किया जाता है। इस अवसर पर उप निरीक्षक अगम दास, रोहित कुमार द्विवेदी, शैलेश कुमार शर्मा, कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें