गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बजट–2026 युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नगर के टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का बजट युवाओं, रोजगार, कौशल और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला अनुज ने कहा कि भारत के अमृतकाल में युवा शक्ति सबसे बड़ा परिवर्तन का माध्यम है। इस मौके पर रामनरेश कुशवाहा, हर्षित सिंह, शशांक राय, आशीष श्रीवास्तव, ऋषभ राय आदि मौजूद रहे।