फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस को नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के बाहर सिवान में किसान का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। हत्या के पीछे आशनाई की भी चर्चा है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामविलास यादव बीते 19 जनवरी की रात खाना खाने के बाद मिर्च की फसल देेखने के लिए घर से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में ही एक व्यक्ति के घर जल रहे अलाव के सहारे ठंड से निजात पाने का प्रयास करने लगे। तभी उनके मोबाईल पर किसी का फोन आया और वह वहां खेत के तरफ निकल गए थे। बीते 20 जनवरी को उनका शव खेत से बरामद हुआ था। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए मोबाईल कॉल डिटेल का सहारा लेने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले दो महिलाओं को भी उठाया और अन्य की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस टीम सिर्फ जल्द वारदात का पर्दाफाश करने का दावा करने के अलावा कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इधर पोस्टमार्टम के बाद घटना के दूसरे दिन शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। गांव के लोग बिलख रहे परिवार के सदस्यों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि एक से दो दिन के अंदर पूरे घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें