फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेरा कोर्ट परिसर: संदिग्ध वस्तु की सूचना से हड़कंप, डॉग स्क्वॉड व एंटी सैबोटॉज टीम पहुंची; मॉक ड्रिल

Thu, 27 Aug 2026 10:01 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर न्यायालय परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल परिसर को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। बाद में पता चला कि यह मॉक ड्रिल का हिस्सा था। डॉग स्क्वॉड और एंटी सैबोटॉज टीम ने न्यायालय परिसर के संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों को भी परखा गया।

विज्ञापन
न्यायालय परिसर में पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर न्यायालय परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को अचानक पुलिस बल सक्रिय हो गया। परिसर की घेराबंदी कर आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। हालांकि यह पूरी कार्रवाई मॉक ड्रिल का हिस्सा थी।

विज्ञापन




एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार पुलिस, पीएसी, फायर टीम, एलआईयू समेत विभिन्न सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों को परखा।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान न्यायालय परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने की काल्पनिक सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल परिसर की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया। इसके बाद एलआईयू, डॉग स्क्वॉड और एंटी सैबोटॉज चेक टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ परिसर के संवेदनशील और छिपे स्थानों की गहन तलाशी ली।

विज्ञापन

स्वाट टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर त्वरित प्रतिक्रिया और खोजी अभियान का अभ्यास किया। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने आग या अन्य आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया तथा आवश्यक उपकरणों के संचालन की तैयारियां परखीं।

एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय मजबूत करना और किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी ड्रिल समय-समय पर कराई जाती रहेंगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी न्यायालय सुरक्षा समेत पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें