बिरनो। थाना क्षेत्र के पारा गांव में बीते 10 नवंबर को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन की शिकायत प्रीतम सिंह ने पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच के धर्म परिवर्तन की शिकायत पर विवेचना करने के बाद पारा गांव निवासी श्याम सुंदर ,राजेश और राधे राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोमवार की शाम गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर की जांच करने के बाद प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन करने वाले तीन लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। संवाद