फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के शादियाबाद रेलवे क्रासिंग स्थित माल गोदाम के पास से एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप दुबे पुलिस टीम के साथ शादियाबाद मोड़ पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति शादियाबाद रेलवे क्रासिंग की तरफ माल गोदाम से आ रहा है, जिसके पास अवैध असलहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम शादियाबाद रेलवे क्रासिंग की तरफ माल गोदाम के पास पहुंची। वहां खड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। नाम पता पूछने पर छोटू बिंद निवासी सहेड़ी बताया। जामा तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें