खानपुर थाना क्षेत्र के रमगढ़वा गांव में दो दिन पूर्व खेत से हरा चारा लेकर घर जा रहे किसान की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या में शामिल नामजद हत्यारोपी तीन भतीजों को पुलिस ने शुक्रवार की रात शादी-भादी गांव के पास से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद शनिवार को तीनों का चालान कर दिया। जबकि एक और नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मालूम हो कि बीते दो जून को रमगढ़वा गांव निवासी कथरू यादव (75) सुबह खेत के तरफ गए थे। वहां सुबह 7.30 बजे पशुओं के लिए हरा चारा सिर पर लेकर घर वापस लौट रहे थे। इधर पंपिंगसेट पर हत्या की योजना बना रहे सगे भतीजों ने चाचा को आता देख रास्ते में घेर लिए और लाठी- डंडे से मारने पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं अपने पपिंग सेट के कमरे की दीवार को ऊंचा करवा रहे मृतक के पुत्र विरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, पोता निखिलेश यादव, पोतियां मोनी, अंशु और सुमन आवाज सुनकर जैसे ही घटना स्थल पर पहुंची। आरोपियों उनके उपर भी हमला कर दिया था। शोर मचाने पर ग्रामीण भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतक के पुत्र वीरेंद्र यादव ने चचेरे भाई बृजेश यादव, जयराम यादव, राजेश यादव और भतीजा राहुल यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। सैदपुर
सीओ बलिराम और खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भ्रमण कर रही पुलिस टीम के साथ रात करीब 10 बजे शादी-भादी गांव के पास तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी जयराम यादव, बृजेश यादव और राजेश यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जबकि चौथे नामजद आरोपी राहुल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।