दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मऊ-गाजीपुर बॉर्डर स्थित सरसेना हरदासपुर खुर्द के पास वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खिलवा जसडा निवासी वीरेंद्र यादव की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। आरोपी वीरेंद्र यादव वर्दी पहनकर अपने आप को पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर पुलिस में भर्ती करने के नाम पर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव की महिला अभ्यर्थी इंदु देवी से ढाई लाख रुपये की ठगी कर लिया था। पीड़िता इंदु देवी ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। संवाद