फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेक नर्सरी में एक साथ तैयार होंगे दो लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंकुशपुर में हाईटेक नर्सरी तैयार हो चुकी है। यहां पर सब्जियों के उन्नतशील प्रजातियों के पौधे तैयार किए जाएंगे। इससे जिले में अधिक पैदावार वाली पौध मिलने से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में लगभग 3200 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती होती है। एक करोड़ नौ लाख से बने हाईटेक नर्सरी में विशेष रूप से सब्जी व फलों के विभिन्न प्रजाति के पौध तैयार किए जाएंगे। मनरेगा व उद्यान विभाग ने संयुक्त रूप से दो वर्षों में हाईटेक नर्सरी तैयार की है।
हाईटेक नर्सरी एक बार में डेढ़ से दो लाख पौधों का उत्पादन कर सकती है। उत्पादन का कार्य दस दिनों में शुरू हो जाएगा। किसान अगर बीज देंगे तो उनको एक रुपये प्रति पौधे की दर से भुगतान करना होगा। वहीं बीज नहीं देने पर किसानों को प्रति पौध ढाई रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


मृदा जनित बीमारियों से मिलेगी मुक्ति
सब्जियों के पौधों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लगने से उत्पादन प्रभावित होता है। इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ता है। लेकिन, हाईटेक नर्सरी में बगैर मिट्टी के सब्जियों के पौध तैयार किए जाएंगे। इससे सब्जियों के पौधों को मृदाजनति बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी। हाईटेक नर्सरी में मौसम के अनुसार सब्जियों के पौध तैयार किए जाएंगे।
हाईटेक नर्सरी में किसान अपनी मनपसंद के सब्जियों के पौध तैयार करा सकेंगे। इससे जिले में सब्जी की खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को उन्नतशील प्रजाति के सब्जियों के पौध आसानी से मिल सकेंगे। - आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें