दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ दो दिन पूर्व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गजरही गांव के पास से धर- दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि बीते 23 फरवरी को एक गांव की विवाहिता ने कल्लू उर्फ दयाशंकर राजभर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुराचार का आरोपी गजरही गांव के पास मौजूद है और कहीं भागने के फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। संवाद