फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस ने एक शातिर को किया गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक के साथ पुलिस ने एक शातिर बदमाश को धर- दबोचा। जबकि चकमा देकर दो शातिर फरार हो गए। बाजार वासियों ने बताया एक बाइक पर तीन सवार युवक का पीछा करते हुए पुलिस जब उनके नजदीक पहुंची तो वह पुलिस को तमंचा दिखाते और लहराते हुए भाग निकले। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने तलाश के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया की दोपहर करीब 12 बजे बैंक के समय निकली पुलिस टीम को फरीदहां रेलवे हाल्ट के पास बिना नंबर की एक बाइक पर तीन सवार जौनपुर के तरफ से आते दिखाई पड़े। पुलिस ने एक शातिर को धर- दबोचा। जबकि फरार दो की तलाश की जा रही है। संवाद


मां-बेटी की शांतिभंग में चालान

दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के परसौली नई बाजार में मंगलवार को कूड़ा गिरने के मामले में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट हो गई। इसमें सावित्री देवी पत्नी विनोद चौहान और पुत्री अनीता और दूसरे पक्ष की कुसुम देवी, पूनम, रोशनी, रानी को चोटें आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने सावित्री देवी और अनीता का शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के मारपीट में चालान किया गया है, दूसरे पक्ष को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें