फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने नंदगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से बृहस्पतिवार की देर शाम दो मोबाइल चोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रसूलपुर पचरासी गांव निवासी अजय चौहान और सुनील चौहान ने कुसम्हीखुर्द स्थित एक मकान के बाहर से मोबाइल पर हाथ साफ किया था। पीड़ित ने बीते कुछ दिन पूर्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि बीते 29 अक्टूबर को दरवाजे पर चारपाई पर मोबाइल छोड़कर आवश्यक कार्य से घर के अंदर गए थे। जब वापस आए तो मोबाइल चारपाई से गायब थी। मोबाइल को जब सर्विलांस पर लगा गया तो लोकेशन नंदगंज रेलवे स्टेशन पर मिला। एसओजी प्रभारी सुनील तिवारी अपनी टीम के साथ नंदगंज थाने पहुंचे और थाने के उप निरीक्षक शिव पूजन बिन्द को साथ लेकर नंदगंज रेलवे स्टेशन पर मोबाइल की जांच शुरू कर दी। इसी बीच अजय चौहान और सुनील चौहान स्टेशन से निकल रहे थे। पुलिस को जांच करता देख पीछे की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ में उन्होंने मोबाइल चोरी का जुर्म कबूल किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें