फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसा गांव में बीते आठ दिसंबर की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी पति को उसके घर से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद शुक्रवार को चालान कर दिया। वहीं छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भांवरकोल थाना के मसौन गांव निवासी भोरिक राम की पुत्री तेतरी देवी (22) की शादी बीते 28 मई को परसा गांव निवासी अश्वनी के साथ हुई थी। मृतका के पिता भोरिक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया था। पुलिस ने आरोपी पति अश्वनी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें