फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की एकता, शांति और धैर्य जीत की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले की जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक सेवराई स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को शुरू हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लखीमपुर खीरी सहित किसान आंदोलन के लगभग 715 शहीदों के बलिदान और संघर्ष से किसानों को जीत मिली है। किसानों की एकता, शांति और धैर्य जीत की कुंजी रही है। इसे किसी भी परिस्थिति में खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से सभी किसानों के लिए एमएसपी के कानूनी अधिकार को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 11 दिसंबर को गांव-गांव में जीत का जश्न मनाने का आह्वान किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान विरोधी, कारपोरेट परस्त, महंगाई के लिए जिम्मेदार सरकार को सत्ता से बाहर करने, विधानसभा में गरीबों की दावेदारी के लिए गाजीपुर में तीन सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। वामपंथी दलों से एकता के बिना कोई भी कारगर और क्रांतिकारी विपक्ष खड़ा नहीं हो सकता।
बैठक को रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, मोती प्रधान, रामप्रवेश कुशवाहा, विजयी वनवासी, चंद्रावती देवी, गोरख राजभर, बेचू वनवासी, राजेश वनवासी, मंजू गोंड, विजय कुमार, नंदकिशोर बिंद, सरोज यादव, कन्हैया बिंद, सत्येंद्र कुमार प्रजापति ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें