राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा की ओर से होली मिलन समारोह का
आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में शुक्रवार को किया
गया। इस मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में कवियों एवं शायरों ने
अपनी रचनाएं सुनाकर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट
अतिथि डीसी मनरेगा अनय मिश्र ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का त्योहार है।
इस मौके पर शायर बादशाह राही ने जमीं कह रही गगन कह रहा है सुनाकर सराहना
बटोरी।
इसके बाद विजय कुमार मधुरेश की हास्य रचना से लोगों ने खूब ठहाके
लगाए। इसके दौरान रविंद्र श्रीवास्तव, हंटर गाजीपुरी और शाद सलीमी ने भी
अपनी रचनाएं सुनाई। परिषद के प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने जिले
के कर्मचारियों और शिक्षकों से भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर अपने हक के लिए
संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लाटरी टिकट के माध्यम से
पुरस्कार वितरित किया गया।
इस दौरान परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन
सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय संगठन मंत्री रामानुज सिंह, चौधरी
दिनेशचंद्र राय, दशरथ यादव, सौरभ पांडेय, अनंत सिंह, अभयराज सिंह, दुर्गेश
श्रीवास्तव, रामराज कुशवाहा, विजयशंकर राय, राकेश सिंह, उमेश श्रीवास्तव,
लालसा यादव, मो. अफजल, एसपी गिरी, विरेंद्र यादव, अमित श्रीवास्तव,
अखिलेश्वर पांडेय, कमला यादव, ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सिंह, रुद्रनारायण
सिंह, शौकत अली, नारायण उपाध्याय, डा. प्रह्लाद राय, जयप्रकाश पांडेय आदि
मौजूद थे। अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तथा संचालन जख्मी
ताजपुरी और परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने किया।