फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 प्रशिक्षु शिक्षकों ने पाया नियुक्तिपत्र

Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की खाली पड़ी सीटों के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के छात्रावास से नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके लिए बनाए गए काउंटरों से शाम तक 140 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस तरह से अब तक 1630 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा चुका है।
विज्ञापन



जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए कुल 24 सौ सीटें निर्धारित है। इसके सापेक्ष पहले और दूसरे चरण में 1490 प्रशिक्षु शिक्षकों को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान स्थित छात्रावास से पहले नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा चुका है। पहली और दूसरी काउंसिलिंग के दौरान जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था, उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शेष बची सीटों के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण शुक्रवार को संस्थान के छात्रावास से किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया के परिसर में कुल 11 काउंटर बनाए गए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में शाम तक 140 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था।
विज्ञापन



नियुक्ति पत्र का वितरण जिन अभ्यर्थियों को किया गया है, उन्हें तत्काल संबंधित विद्यालय पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रक्रिया सात दिन तक चलेगी। इस बीच उन्हें अपने विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर उसकी रिपोर्ट बीआरसी के माध्यम से बेसिक शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। नियुक्ति पत्र वितरण के समय नगर शिक्षा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें