फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चौकीदार जवाब दे, सीमा के अंदर कैसे घुसे आतंकवादी', अफजाल ने BJP पर किया तंज; कश्मीर को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 01 May 2025 07:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
विज्ञापन
सपा सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि महीनों से दिल्ली की सरहद पर किसान खड़ा है। वह दिल्ली में नहीं घुस सकता, लेकिन जनता सवाल कर रही है कि कैसा चौकीदार है कि विदेशी आतंकवादी हथियारों से लैस होकर सैकड़ों किलोमीटर बॉर्डर से अंदर आकर बेगुनाहों की जघन्य हत्या कर वापस चले जाते हैं। 

विज्ञापन




कहा कि देश की जनता सब समझ चुकी है। अफजाल अंसारी बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय के आवास पांडेयपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। सपा सांसद ने सिंधू जल समझौते को स्थगित करने के सरकार के निर्णय को सिर्फ झुनझुना बताया।

कहा कि जल को कैसे रोका जा सकता है। इसके लिए हमने कोई सिस्टम बनाया है क्या? यह निर्णय जनता को बेवकूफ बनाने के लिए लिया गया है। पहलगाम की घटना से दस दिन पहले भाजपा के एक सांसद जन्मदिन मनाने के लिए वहां गए हुए थे। उन्हें भारी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन उनके आने के बाद जहां हजारों पर्यटक पहुंचे हुए हैं वहां गोली का जवाब गोली से देने के लिए एक सिपाही भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन


अफजाल ने कहा कि अभी घटना में मारे गए बेगुनाह लोगों की अर्थी को अग्नि भी नसीब नहीं हुई थी कि आप बिहार वोट मांगने चले जाते हैं। कहा कि अब आर-पार करने का समय आ गया है। सरकार को चाहिए कि पाक अधिकृत कश्मीर जो भारत का हिस्सा है उसे फिर से भारत में मिला लिया जाए। इस पर फैसला होना चाहिए। इस मुद्दे पर हम सरकार के साथ खडे़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें