फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चौकी पर बैग में रखे नौ लाख रुपये लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर (गाजीपुर)। बारा बस स्टैंड के पास कटरे में संचालित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर बरामदे में चौकी पर रखा नौ लाख रुपये से भरा बैग बुधवार को बाइक सवार लुटेरे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग में जुट गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई। फुटेज के आधार पर लुटेरों को चिह्नित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी।
बारा गांव निवासी मो. जाफर खां बस स्टैंड के पास कटरे में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह सुबह सात बजे दुकान खोलने के बाद वह दुकान के बाहर स्थित बरामदे में चौकी पर बैठे थे।
विज्ञापन

साथ ही काले रंग के बैग में नौ लाख रुपये रखकर ग्राहकों से लेन-देन कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे फोटो स्टेट कराने के लिए कुछ ग्राहकों के आने पर रुपये से भरा बैग और पाॅश मशीन चौकी पर छोड़कर दुकान में चले गए। दुकान के सामने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर पहले से एक ही बाइक पर तीन बदमाश खड़े थे।
उनमें से एक बदमाश तेजी से दुकान की तरफ चौकी पर पहुंचा और नौ लाख रुपये से भरा बैग उठा लिया। और तीनों बाइक से गहमर की ओर फरार हो गए। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उन्होंने आरोपियों का पीछा किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
इधर जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के साथ नाकेबंदी कर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि लूट की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें