फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिर्ची डालकर सोने की चेन लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में शुक्रवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति के आंख में मिर्ची डालकर उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बेटाबर कला निवासी रविंद्र राय ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह टीवी देख रहे थे। इस दौरान अचानक लाइट चली गई। इसके बाद वह दरवाजा खोलकर बाहर निकले और आस-पास देखा तो पता चला कि अन्य मकान में विद्युत की आपूर्ति हो रही है। इसके बाद घर की आपूर्ति में कोई तकनीकी दिक्कत समझकर इनवर्टर स्टार्ट कर वह सोने चले गए। चारपाई पर सोते समय एक व्यक्ति उनके गर्दन का चेन खींचने लगा। इस पर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। इस दौरान आंगन में रखे पत्थर से उनके पैर में चोट आ गई। बदमाश छत पर चढ़कर भागने का प्रयास करने लगा। जब सफलता नहीं मिली तो वह वापस आया और पीड़ित की आंख में मिर्ची डालकर फरार हो गया। रविंद्र राय के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिली है, पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें